{"_id":"584308d14f1c1bd823de592d","slug":"unregistered-doctor-s-body-found-in-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में मिला अपंजीकृत चिकित्सक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुएं में मिला अपंजीकृत चिकित्सक का शव
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Sat, 03 Dec 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
निजी चिकित्सक का शव
- फोटो : ब्यूरो
देहात थाना क्षेत्र के दीनौल मार्ग पर एक निजी चिकित्सक का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोग हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस शराब के नशे में होने के कारण कुएं में गिरना मान रही है। परिजनों ने पुलिस से घटना की जांच कराने की मांग पुलिस से की है।
विज्ञापन
दीनौल निवासी स्वतंत्र सिंह (42) बरतौली गांव में क्लीनिक चलाते थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह क्लीनिक पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक वह वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। बरतौली गांव में पूछताछ करने पर पता चला कि शाम को क्लीनिक बंद कर वह घर के लिए निकल गए थे।
विज्ञापन
शनिवार सुबह कुछ लोगों ने बरतौली गांव के पास दीनौल मार्ग पर एक कुएं में स्वतंत्र कुमार का शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीण चिकित्सक की हत्या की आशंका जता रहे हैं। सीओ विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि शराब के नशे में कुएं में गिरने के कारण उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
नशे में कुएं में गिरा अधेड़, मौत
शराब के नशे में एक अधेड़ कुएं में गिर गया। जानकारी होने पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से अधेड़ को निकाला। तब तक अधेड़ की मौत हो चुकी थी। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के ग्राम बिंदू नंगला निवासी 50 वर्षीय कृष्ण कुमार ग्राम बरहाना में जयवीर शर्मा के पास रहकर मजदूरी करता है।
चौकी इंचार्ज महिपाल सिंह ने बताया कि कृष्ण कुमार शराब पीता था। शुक्रवार की रात्रि कृष्ण कुमार शराब के नशे में बरहाना-बुकलाना मार्ग स्थित एक खेत में कुएं में गिर गया।