{"_id":"57eaab904f1c1b6809573a70","slug":"two-killed-including-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से मासूम समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुखार से मासूम समेत दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 27 Sep 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
बुखार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुखार से जनपद में एक मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही बुखार से मरने वालों की संख्या 108 हो गई। बुगरासी के मोहल्ला पढ़ियोवाला निवासी डेढ़ वर्षीय राधिका चौहान पुत्री सोनू चौहान की बुखार से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, राधिका को पिछले 4-5 दिन से बुखार था। बच्ची की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
वहीं, स्याना क्षेत्र के वैराफिरोजपुर गांव में बुखार के चलते सौरभ त्यागी (35) की मौत हो गई। सौरभ को पिछले 7-8 दिन से बुखार आ रहा था। बताया जाता है कि बीती शाम उसकी हालत बिगड़ने पर हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन मंगलवार को जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसे मेरठ ले गए। बताया जाता है कि दोपहर को उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के एक बेटा आैर एक बेटी हैं।
विज्ञापन