फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Twenty-two million bucks from the company personnel bikers robbed

बाइकर्स ने कंपनी कर्मियों से पौने दो लाख रुपये लूट

Sun, 10 Apr 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 10 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Twenty-two million bucks from the company personnel bikers robbed
का्रइम - फोटो : अमर उजाला

हाइवे पर बाइक सवार बदमाशों ने आतंक मचा रखा है। महज 14 घंटे में बदमाशों ने लूट की दो वारदातों को अंजाम दे दिया। दोनों वारदात के बाद बाइकर्स का लोगों ने पीछा किया लेकिन वह भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। फिलहाल तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


इटावा निवासी शैलेंद्र पुत्र रामनाथ ने बताया कि वह दिल्ली के समयपुर बादली स्थित जेएमडी कंपनी में फील्डमैन है। कंपनी गाड़ियों की वाटर बॉडी बनाने का कार्य करती है। शैलेंद्र ने बताया कि रविवार को वह हेल्पर  बिहार निवासी भूदेश पुत्र रामानंद के साथ बुलंदशहर में कलेक्शन लेने के लिए आया था।
विज्ञापन


शैलेंद्र ने बताया कि वह मनीष अग्रवाल के यहां से 1.75 लाख की पेमेंट लेकर बाइक से दिल्ली लौट रहा था। हाइवे पर ग्राम नेत्ररामपुरी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने साइड मारकर उन्हें गिराने की कोशिश की। इसके बाद पिस्टल के बल पर 1.75 लाख रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे से आ रहे स्याना निवासी श्यामबीर ने लुटेरों का पीछा किया और पुलिस को सूचना दी। श्यामबीर ने बताया कि सिकंदराबाद में भीड़ का फायदा उठाकर लुटेरे भाग गए। वहीं दूसरी ओर झारखंडी निवासी नदीम पुत्र नसीर ने बताया कि शनिवार रात वह बुलंदशहर एक समारोह से लौट रहा था।


रात्रि करीब 10.30 बजे बाइक सवार बदमाशों ने आतंकित कर 3200 रुपये और मोबाइल लूट लिया। नदीम ने बताया कि पीछे आ रहे कार सवार उसके परिजनों ने बाइक सवारों का पीछा किया लेकिन वह भाग निकले।

कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। लुटेरे जल्द गिरफ्त में होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed