{"_id":"59233ea04f1c1b3e6a5371ec","slug":"truck-recovers-six-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित होकर ट्रक पलटा, छह घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 23 May 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलावठी-सिकंदराबाद मार्ग पर सोमवार की तड़के कोल्ड ड्रिंक की बोतलों से भरा ट्रक ग्राम देवली के पास अनियंत्रित होकर गड्ढें में पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने एक महिला को बुलंदशहर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कोल्ड ड्रिंक की बोतलों से भरा ट्रक सिकंदराबाद से गुलावठी आ रहा था। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार तेज गति के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में सिकंदराबाद से कुछ यात्री भी सवार हुए थे। जो बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों में प्रमोद पुत्र यादराम, प्रमोद की पत्नी मंजू एवं पुत्र सूरज निवासीगण ग्राम सलेमपुर, संगीता पत्नी सतीश निवासी सलेमपुर, आसिफ पुत्र अशफाक निवासी गढ़ी तथा ट्रक का चालक शामिल हैं। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार सिंह के अनुसार ट्रक चालक संभवत: घटनास्थल से इलाज के लिए कहीं गया।
विज्ञापन