{"_id":"58309f344f1c1bcc5e8fea74","slug":"together-with-her-husband-s-lover-killed-a-deterrent-to-illegal-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध में बाधक पति की प्रेमी संग मिलकर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंध में बाधक पति की प्रेमी संग मिलकर की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 20 Nov 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव जटापुर में पत्नी ने शुक्रवार रात अवैध संबंधों में बाधक बने पति की प्रेमी संग मिलकर हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया।
जटापुर के जंगल में पड़े मिले शव पर चोट के निशान थे और गले में रस्सी का फंदा लगा था।
शनिवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुत्रवधू और उसके प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव अछेजा निवासी मृतक के पिता सूरजपाल ने बताया कि करीब 25 साल पहले बेटा रेशमपाल (48) का विवाह नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव जटापुर निवासी संतोष के साथ हुआ था। 15 साल से रेशमपाल ससुराल में ही परिवार सहित रहने लगा था। वह मजदूरी करके परिवार का पेट भरता था।
विज्ञापन
रेशमपाल की पत्नी संतोष के गांव जटापुर निवासी राजू नामक युवक से अवैध संबंध थे। रेशमपाल कई बार इसको लेकर विरोध जता चुका था, लेकिन संतोष ने उसकी एक न मानी। सूरजपाल के अनुसार शुक्रवार रात रेशमपाल ने संतोष को राजू के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया।
उसने विरोध किया तो राजू ने रेशमपाल के सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया। इसके बाद दोनों ने गले में रस्सी डालकर रेशमपाल का गला घोट दिया। दोनों शव को उठाकर ले गए और जंगल में फेंक आए। शनिवार सुबह शौच को जंगल गए ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सूरजपाल की तहरीर पर संतोष और राजू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।