{"_id":"59023f354f1c1b0b71c0ef0b","slug":"today-the-victims-of-jahangirabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज धरना देंगे जहांगीराबाद के पीड़ित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आज धरना देंगे जहांगीराबाद के पीड़ित
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Fri, 28 Apr 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जहांगीराबाद के एक गांव में किशोरी से रेप की कोशिश और घर फूंकने के मामले में अब पीड़ित पक्ष विधायक के खिलाफ उतर आया है। पीड़ित पक्ष ने विधायक पर आरोपियों के समर्थन में आने का आरोप लगाकर आवास पर धरना प्रदर्शन का एलान किया है। पीड़ित पक्ष ने धरना प्रदर्शन के दौरान डीएम-एसएसपी से सुरक्षा दिलाने की मांग की है।
आरोपी पक्ष के साथ एसपी देहात से विधायक के मिलने से पीड़ितों ने अब आरपार की लड़ाई का एलान कर दिया है। शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा ने बुधवार को एसपी देहात से मिलकर जहांगीराबाद मामले में आरोपी पक्ष की रिपोर्ट पर भी कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
सैकड़ों ग्रामीणों के साथ एसपी देहात के पास पहुंचे विधायक ने चेतावनी दी थी कि यदि सिर्फ एक पक्ष के खिलाफ ही कार्रवाई की गई तो वह ग्रामीणों के साथ एसएसपी दफ्तर में आत्मदाह कर लेंगे। पीड़ित पक्ष ने डीएम-एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर शुक्रवार से विधायक के आवास पर धरना प्रदर्शन का एलान किया है।
विज्ञापन