फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   To drink intoxicating beverages kidnapping, attempted rape

नशीला पेय पिलाकर किया अगवा, गैंगरेप की कोशिश

Sat, 15 Oct 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 15 Oct 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
To drink intoxicating beverages kidnapping, attempted rape
डेमो पिक

विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के एक गांव स्थित बैंक में खाता बंद कराने गई एक महिला से कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को नशीला पदार्थ पिला दिया। बेहोशी की हालत में उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

सीओ सिटी ने महिला के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  सीओ सिटी डॉ. धर्मेंद्र यादव ने बताया कि पीड़ित महिला का कुछ साल पहले एक गांव में विवाह हुआ था। करीब तीन साल पहले महिला का पति से तलाक हो गया। कोर्ट ने उसके पति को बच्चे सुपुर्द कर दिए। महिला किसी अन्य के साथ दिल्ली में रह रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महिला के मुताबिक, वह बृहस्पतिवार दोपहर दिल्ली से बुलंदशहर रहने वाली अपनी बहन के यहां आई थी। शुक्रवार दोपहर उसने अपनी बहन के साथ शॉपिंग की। बाद में वह गांव स्थित बैंक में खाता बंद कराने की बात कहकर चली गई। महिला का आरोप है कि जब वह लौट रही थी तो गांव निवासी चार लोग आए और उसे अगवा कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद वह बेहोश हो गई। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में गैंगरेप के प्रयास का आरोप लगाया है। जिनमें से दो लोगों को महिला पहचानती है। सीओ सिटी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

खेत पर गई युवती से रेप की कोशिश
 कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार शाम खेत पर गई युवती को गांव के ही युवक ने खेत में खींचकर उसके साथ रेप करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है।

युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार शाम 6.30 बजे उनकी बेटी खेत पर गई थी। वहीं गांव निवासी अमित राठी पहुंच गया। आरोपी ने युवती से अश्लील हरकत करते हुए खेत में खींचकर ले गया और रेप करने की कोशिश की। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर  उसके कपड़े फाड़ दिए।

आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घर लौटने पर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। एसओ कोतवाली देहात रामेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी अमित राठी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दलित किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश
अगौता थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार शाम खेत से लौट रही एक दलित किशोरी से गांव के ही युवक ने रेप करने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पीड़िता के पिता ने आरोपी युवक केे खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

अगौता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 13 वर्षीय बेटी बृहस्पतिवार शाम खेत से घर लौट रही थी। गांव के ही एक युवक ने किशोरी को अकेला देखकर रेप करने की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।

किशोरी के पिता ने शुक्रवार सुबह आरोपी युवक को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी। आरोपी पक्ष के लोग पीड़ित पक्ष पर फैसले का दबाव बना रहे हैं।

पिता-पुत्रों समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट
 रेप की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराने पर प्रधान दंपति पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्रों समेत आधा दर्जन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 थाना क्षेत्र के गांव निवासी प्रधान ने मंगलवार देर शाम गांव के मोनू, डैनी के खिलाफ पत्नी से रेप की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज कराने से आक्रोशित आरोपियों ने बुधवार सुबह घर में घुसकर प्रधान दंपति पर जानलेवा हमला किया था।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया था और प्रधान दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर मोनू, डैनी, पुत्र राजेंद्र समेत आधा दर्जन अज्ञात हमलावरों पर हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed