फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Throat stroke woman, attempt to burn dead body

गला घोंटकर महिला की हत्या, शव जलाने की कोशिश

Sun, 18 Jun 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Sun, 18 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Throat stroke woman, attempt to burn dead body
throat - फोटो : Demo Pic

थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की गला दबा कर हत्या कर दी गई। फिर शव पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर जलाने की कोशिश की गई। ताकि हत्या को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


माके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची थी। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाकर पति और जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अलीगढ़ के थाना जवां स्थित फरीदपुर गांव निवासी महिपाल सिंह ने अपनी बेटी मीरा की शादी 11 साल पूर्व खेड़ा निवासी भूदेव से की थी।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते थे लेकिन ग्रामीण और पुलिस की मानें तो किसी अन्य बात के चलते मीरा को लेकर ससुराल में क्लेश चल रहा था। आरोप है कि शुक्रवार रात दुपट्टे से गला दबाकर ससुराल वालों ने मीरा की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर मिट्टी का तेल उड़ेलकर शव को जलाने की कोशिश की। ताकि हत्या को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा किया। मृतका के पिता महिपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति भूदेव सिंह और जेठ डिम्मवर सिंह पुत्रगण दुर्गा प्रसाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष   की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा      रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed