फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three robbers cede its

व्यापारी को लूट कर भागते तीन लुटेरे दबोचे

Fri, 30 Sep 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Fri, 30 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Three robbers cede its
लूट - फोटो : amar ujala

लूट के इरादे से व्यापारी को अगवा कर भाग रहे इनोवा सवार तीन लुटेरों को सिकंदराबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोच लिया। लुटेरों के एक साथी को जेवर के गांव के ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया। दो लुटेरे फरार होने में कामयाब हो गए थे।

विज्ञापन


कानपुर निवासी विनय मेहता ने बताया कि उनका कानपुर में जूतों का कारोबार है। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजकर 10 मिनट पर वह उन्नाव निवासी अपने ड्राइवर कल्लूलाल के साथ महेंद्र एक्सयूवी गाड़ी से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन


वह माल का भुगतान करने के लिए दिल्ली जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने जेवर टोल प्लाजा पार किया तो पीछे से आ रही सफेद रंग की इनोवा सवार बदमाशों ने यमुना एक्सप्रेस-वे दियानतपुर गांव के निकट उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुटेरों ने हथियारों के बल पर विनय को आतंकित कर अपनी इनोवा गाड़ी में डाल लिया।  तीन लुटेरे उसके ड्राइवर के साथ उसकी गाड़ी में सवार हो गए। विनय ने बताया कि लुटेरों ने जब उसे कैश के बारे में पूछा तो उसने बताया कि कैश का बैग उसकी गाड़ी में है।

थोड़ी दूरी पर लुटेरे विनय को चलती गाड़ी से हाईवे किनारे फेंककर भाग गए। इसी दौरान वहां पहुंची हाईवे सिक्योरिटी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर जेवर पुलिस लुटेरों के पीछे लग गई और वायरलेस पर मैसेज फ्लैश कर दिया।

लुटेरे जेवर से सिकंदराबाद की ओर निकल गए। सूचना पर अलर्ट सिकंदराबाद पुलिस ने छह में से इनोवा सवार तीन लुटेरों को दबोच लिया। पुलिस पकड़े गए लुटेरों से पूछताछ कर रही है।


 वहीं लुटेरों के अन्य तीन साथियों की गाड़ी कच्चे रास्ते पर जाने के कारण जेवर के गांव राम मेहर में फंस गई। संदेह होने पर ग्रामीणों ने लुटेरों को घेर लिया। लुटेरों के दो साथी फरार हो गए जबकि एक लुटेरे को ग्रामीणों ने दबोच लिया। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि   पकड़े गए लुटेरों से पूछताछ की    ेजा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed