फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Three robbers arrested by police

पुलिस के हत्थे चढ़े तीन लुटेरे

Thu, 06 Oct 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Thu, 06 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Three robbers arrested by police
पुलिस की गिरफ्त में लूट के आरोपी । - फोटो : ब्यूरो

ककोड़ पुलिस ने 24 अगस्त को युवक से हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटा गया लैपटॉप, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि 24 अगस्त 2016 को कोतवाली देहात के गांव अलियाबाग निवासी गौरव उर्फ भूरा पुत्र स्वराज से ककोड़ थाना क्षेत्र में गांव बैर से आगे लूटपाट हो गई थी। लुटेरों ने गौरव से लैपटॉप, मोबाइल और 5 हजार रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी थी। एसपी सिटी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजकर 20 मिनट पर गांख खबरा के पास से तीन लुटेरों को दबोच लिया। उनकी पहचान मुनेश पुत्र थान सिंह, नरेश पुत्र रामशरन सिंह निवासी गांव खबरा थाना खुर्जा देहात और जीतू पुत्र विक्रम सिंह निवासी गांव फतेहपुर थाना जहांगीराबाद के रूप में हुई। तीनों के पास से लूटा गया लैपटॉप, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed