{"_id":"574485694f1c1b642c690a9a","slug":"three-arrested-in-robbery-of-10-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 लाख की लूट में इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 लाख की लूट में इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Tue, 24 May 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा में लूट के आरोपियों से पूछताछ करते एसएसपी वैभव कृष्ण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन पहले साधन सहकारी समिति शाहपुर कलां के कैशियर से हुई 10 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने विभाग के चपरासी व इंजीनियर समेत तीन लुटेरों को दबोचा है जबकि गैंग के तीन साथी भागने में कामयाब रहे। आरोपियों से लूट की रकम में से छह लाख रुपये, दो तमंचे और जले कागजात बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आरोपी चपरासी ने ही लूट की साजिश रची थी। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि 19 मई की दोपहर खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र में साधन सहकारी समिति शाहपुर कला के कैशियर से दो बाइक सवार छह बदमाशों ने 10 लाख रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि लूटी गई रकम 8.41 लाख रुपये थी। 23 मई की शाम सूचना मिली कि खुर्जा के श्रीराम कॉम्प्लेक्स में लूट के आरोपी बैठे हुए हैं। पुलिस ने दबिश देकर तीन को दबोच लिया जबकि तीन भाग गए।
विज्ञापन
तीनों की पहचान मधुर सिंह पुत्र प्रेमपाल सिंह, संदीप पुत्र राजेश निवासी गांव शाहपुर कलां थाना खुर्जा नगर और अंकुर पुत्र सत्यपाल निवासी भवोकरा थाना जेवर जिला गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई। तीनों ने फरार के नाम मोहित पुत्र महेंद्र जाट निवासी भवोकरा, राज कमांडो निवासी अलीगढ़ और जितेंद्र हैं।
नौकरी करते-करते रची थी लूट की साजिश
एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि संदीप उर्फ दीपू साधन सहकारी समिति शाहपुर कलां में चपरासी के पद पर तैनात है। कैशियर राकेश कुमार शर्मा के साथ किसानों से प्राप्त रुपयों को बैंक में जमा कराने के लिए राकेश के साथ बाइक लेकर जाता है।
लालच में आकर संदीप ने मधुर के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। मधुर ने लूट कराने के लिए अपने दोस्त मोहित से तीन लड़कों को बुलाने के लिए कहा, जिसके बाद मोहित ने अंकुर, राज कमांडो और जितेंद्र के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।