फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   There was not a day or night in police pickets

न दिन में दिखी पुलिस और न रात में पिकेट

Fri, 19 Aug 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 19 Aug 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
There was not a day or night in police pickets
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

 हाईवे-91 (दिल्ली-कानपुर) पर मां-बेटी के साथ हुए गैंगरेप की वारदात के 18 दिन बाद भी खाकी का सिक्योरिटी हवा-हवाई है। बृहस्पतिवार को दिन और रात में अमर उजाला की टीम ने सुरक्षा की पड़ताल की तो हाई रिस्क एरिया भी वीरान दिखा। नेशनल हाईवे के अड़ौली चौराहे न तो दिन में पुलिस दिखी और न ही रात में पिकेट दिखाई दी। वहीं, घटना स्थल के आसपास भी पुलिस नहीं दिखाई दी।

विज्ञापन


दोपहर दो बजे : अड़ौली चौराहा
बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे हाईवे पर अड़ौली चौराहे पर इलाका सुनसान था। सुरक्षा के नाम पर पुलिस का नामो-निशान नहीं था। इक्का-दुक्का लोग लिंक रोड पर आ-जा रहे थे। लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी वारदात के बाद भी पुलिस मुस्तैद नहीं है।
विज्ञापन


रात आठ बजे : अड़ौली चौराहा
रात 8 बजे भी अड़ौली चौराहे पर भी पुलिस नहीं थी। यहां भी अनहोनी होती रही है। यह जानते हुए भी पुलिस अंजान बनी है। काफी देर खड़े रहने के बाद भी पुलिस नजर नहीं आई। वह भी तब जब डीजीपी ने रात में हाईवे पर गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग के आदेश दिए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 8:10 बजे : अंडरपास
रात 8 बजकर 10 मिनट पर जब टीम घटनास्थल के निकट पहुंची तो वहां सन्नाटा पसरा हुआ था। हाईवे पर सुरक्षा के लिए एक भी पुलिसकर्मी नहीं था। देश को हिला देने वाली वारदात के बाद भी पुलिस नींद में ही है। हालांकि, हाईवे की पेट्रोलिंग कभी-कभार दिखाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed