फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   theat to MLA: minister get rival after advocating Madhumita's sister.

मधुमिता की बहन की पैरवी करने से खफा है अमरमणि

Thu, 31 Dec 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 31 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
theat to MLA: minister get rival after advocating  Madhumita's sister.
सपा विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित को धमकी मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। जांच में पता चला है कि मधुमिता की बहन निधि शुक्ला ने सुरक्षा दिलाने के लिए विधायक से लखनऊ में पैरवी करने की बात की थी।
विज्ञापन


इसकी भनक जब अमरमणि को लगी तो उसने विधायक की सुपारी के लिए संतोष राय को ठेका दे दिया। वहीं, धमकी वाले दिन विधायक को दो बार नहीं करीब 10 बार फोन आया था। एक बार बाट्सअप भी किया गया था।
विज्ञापन


बता दें कि कवयित्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में श्रीभगवान शर्मा उर्फ अक्षय पंडित उर्फ गुड्डू पंडित सीबीआई की ओर से गवाह थे। गोरखपुर जेल में सजा काट रहे अमरमणि त्रिपाठी का जब हॉस्पिटल में स्टिंग हुआ तो उसे गोरखपुर जेल में दोबारा शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद मधुमिता की बहन निधि शुक्ला ने सरकार से सुरक्षा की मांग की थी। सूत्रों के मुताबिक निधि ने गुड्डू पंडित से लखनऊ में मुलाकात भी की थी। जिसकी भनक अमरमणि त्रिपाठी को लग गई।

15 दिन पहले गोरखपुर में संतोष राय की पेशी के दौरान अमरमणि ने पूरा वाकया बताया। जिसके बाद जेल में मोबाइल से लैस संतोष राय ने विधायक को धमकी दी।

मामले को बढ़ता देख गढ़वाल मंडल के आईजी संजय गुर्ब्याल ने एसएसपी बुलंदशहर और विधायक गुड्डू पंडित से फोन पर संपर्क साधा था।

सुनील राठी को हत्या की सुपारी
बता दें कि पौड़ी जेल में बंद संतोष राय के साथ कुख्यात सुनील राठी का छोटा भाई मोनू राठी भी जेलर की हत्या के मामले में बंद था।

मोनू के जरिए संतोष ने सुनील राठी को विधायक की सुपारी दी थी। सूत्रों के मुताबिक, संतोष ने फोन पर विधायक से यह भी कहा था कि उसने विधायक की रजिस्ट्री (सुपारी) उठा दी है।

पौड़ी जेल से टिहरी जेल भेजा गया संतोष राय
मामले को तूल पकड़ता देख पौड़ी जेल में बंद संतोष राय को टिहरी जेल में भेज दिया गया है। बता दें कि मोबाइल की पौड़ी जेल में लोकेशन मिलने के बाद बुधवार को जेल में छापेमारी की गई थी।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने दोनों मोबाइल बरामद कर लिए हैं। लेकिन जांच को गोपनीय रखने के लिए इसका खुलासा नहीं किया है।

तफ्तीश के आदेश लेकर उत्तराखंड जाएगी पुलिस
धमकी की एनसीआर दर्ज होने के बाद पुलिस की जांच में मामला गंभीर बनता जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, कोर्ट से तफ्तीश के आदेश लेकर जल्द ही पुलिस उत्तराखंड जाएगी। इसके अलावा केस से जुड़े हर पहलू की जांच की जाएगी।


विधायक को धमकी देने वाले दोनों नंबर फर्जी आईडी पर खरीदे गए थे। शुक्रवार को कोर्ट से तफ्तीश के आदेश कराने के बाद एक टीम उत्तराखंड जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राजेश कुमार-एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed