{"_id":"5893737e4f1c1b0f0be80b3c","slug":"the-woman-was-killed-by-a-booby-trap","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदा लगाकर महिला ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदा लगाकर महिला ने दी जान
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव में एक महिला ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक, संजू पुत्र सतपाल बेलदारी करता है। दस साल पहले उसका विवाह निशा (32) के साथ हुआ था। दंपति की तीन बेटियां है। सबसे छोटी बेटी को दंपति गोद दे चुका है। संजू बृहस्पतिवार दोपहर वह काम से खाना खाने के लिए घर आया तो अंदर से दरवाजा बंद था।
विज्ञापन
काफी खटखटाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो संजू पास में चौपाल पर बैठे अपने पिता सतपाल को बुला लाया। जब पिता-पुत्र ने साइड में लगी खिड़की को खोलकर देखा तो निशा की लाश फंदे पर लटकी हुई थी। संजू की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निशा की लाश को नीचे उतारा। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
महिला झुलसी
नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव टांडा में मिट्टी के तेल की डिबिया गिरने से एक महिला झुलस गई। जिला अस्पताल से उसे दिल्ली रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार टांडा निवासी पूनम (32) पत्नी धर्मेंद्र बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे घर पर सो रही थी।
विज्ञापन
दीवार के आले में रखी मिट्टी के तेल की डिबिया उसके ऊपर गिर गई। जिससे महिला के कपड़ों में आग लग गई। परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया।