फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The woman had entered the house throat

घर में घुसकर महिला का गला रेत डाला

Thu, 01 Sep 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 01 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
The woman had entered the house throat
रेती - फोटो : अमर उजाला
घर में घुसकर तीन लोगों ने गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार युवक की पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से खून से सनी दरांती बरामद की। मृतका की सास की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एक नामजद आरोपी की बहन के साथ बीते साल गैंगरेप हुआ था जिसमें मृतका का पति गिरफ्तार किया गया था। अलीगढ़ के जवां इलाके के रहने वाले बलबीर सिंह की बेटी बबीता की शादी 14 साल पूर्व महमदपुर निवासी संजय संग हुई थी।
विज्ञापन


बबीता की सास जावित्री देवी की माने तो मंगलवार रात घर की दीवार फांदकर तीन युवक घर में घुस गए। युवकों ने दरांती  से बबीता का गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची अरनिया पुलिस और सीओ खुर्जा ने मौका-ए-वारदात से आलाकत्ल बरामद करते हुए फोरेसिंक टीम को बुलाकर नमूने जमा करा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ  विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक महिला का पति संजय हत्या विगत 2015 से गैंगरेप के मामले में जेल में बंद है। पुलिस की माने तो हत्या में नामजद एक आरोपी की बहन से संजय ने गैंगरेप किया था। इसके चलते बबीता की हत्या करने की बात सामने आ रही है।


फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। मामले में पुलिस ने सास जावित्री देवी की तहरीर पर महमदपुर निवासी रवि, धर्मा और नगलाशेखू निवासी नरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed