फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The victim of the girl killed in Shikarpur, pressed the body in the farm

शिकारपुर में युवती की हत्या, शव खेत में दबाया

Sun, 14 May 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर Updated Sun, 14 May 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
The victim of the girl killed in Shikarpur, pressed the body in the farm
तैनात पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद के जंगल में युवती की हत्या कर शव को बाजरे के खेत में दबा दिया। जानवरों ने शव को उखाड़कर खाना शुरु कर दिया।

  खेतों पर जा रहे लोगों को बदबू आने पर खेत में शव दबे होने की जानकारी हुई। जानकारी पाकर आसपास के गांव के लोग मौके पर इकटठा हो गये। सूचना पर सीओ विजयप्रकाश सिंह और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त का प्रयास किया। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

रविवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद डडुआ के जंगल में खेतों पर गये लोगों को बदबू आने के बाद देखने पर गांव निवासी जोगेंद्र सिंह के बाजरे के खेत में दबी एक 25-26 वर्षीय युवती का शव दिखाई दिया।
विज्ञापन


शव को खोदकर युवती की दाहिनी टांग जानवरों ने खा ली थी। पुलिस का मानना है कि युवती की हत्या किसी परिजन या नजदीकी द्वारा ही की गई है और छिपाने के लिये शव को मिटटी में दबा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ पीआर शर्मा ने बताया कि युवती के शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया लेकिन अभी तक किसी ने शिनाख्त नहीं की है। गांव के जगदीश की ओर से सूचना रिपोर्ट दर्ज कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।


लावारिस वृद्ध का शव मिलाः
बुलंदशहर बस स्टैंड के एजेंट देवेश कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर दुकान की छत पर लावारिस वृद्ध वेदू का शव पड़ा हुआ था। मृतक कसबे में भिक्षावृत्ति कर अपनी गुजर बसर करता था। इसको 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed