{"_id":"585c0c954f1c1ba107e3a135","slug":"the-two-sides-clashed-at-the-wedding-alter-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में छेड़छाड़ पर दो पक्ष भिड़े, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में छेड़छाड़ पर दो पक्ष भिड़े, पांच घायल
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Thu, 22 Dec 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह में युवती से छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मामला इतना बढा कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में दोनों तरफ से पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। घायलों को जटिया अस्पताल भेजा गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बुधवार रात कोतवाली क्षेत्र के एक मैरिज होम में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान शादी समारोह में शामिल होने आईं युवतियों से कुछ युवकों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। बाराती पक्ष के कुछ युवकों ने इसका विरोध किया तो दूसरे पक्ष के युवक भड़क गए और गाली-गलौच शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोगों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे।
विज्ञापन
मारपीट में खुर्जा निवासी इमरान दानिश, अलीगढ़ निवासी अमन, सरफराज तथा गाजियाबाद निवासी शहनबाज घायल हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दानिश की हालत गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पीड़ित की ओर से आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्र ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
स्कूल जा रही छात्रा से छेड़छाड़, रिपोर्ट
नगर कोतवाली पुलिस मनचलों पर शिकंजा नहीं कस पा रही है। बुधवार सुबह स्कूल जा रही एक छात्रा से युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट भी की। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी नगर के एक इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। 21 दिसंबर 2016 की सुबह करीब नौ बजे बेटी स्कूल जा रही थी। काली नदी के पुल के पास पंचर बनाने का खोखा है। उस पर शहजाद पुत्र मोहम्मद कलाम निवासी मोहल्ली नदी के पुल के पास काम करता है।
बुधवार सुबह जब बेटी वहां से गुजर रही थी तो आरोपी शहजाद ने अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। घर लौटकर छात्रा ने आपबीती अपने पिता को बताई।
उसने बताया कि शहजाद रोजाना ही उससे छेड़छाड़ करता है। नगर कोतवाल पोसीराम शर्मा ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी शहजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।