{"_id":"58ff97494f1c1b9e65c0d7ce","slug":"the-teenager-tried-to-rape-the-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से पुलिसकर्मी ने की रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से पुलिसकर्मी ने की रेप की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Wed, 26 Apr 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
मां और बहन के साथ रेप करता था फिरोज
विज्ञापन
खेत पर जा रही एक नाबालिग के साथ पुलिसकर्मी ने रेप की कोशिश की। नाबालिग को शादी नहीं करने पर आरोपी पुलिसकर्मी ने चेहरे पर तेजाब डालने की भी धमकी दी। पीड़िता के पिता ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
गुलावठी क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने मंगलवार को एसएसपी से की शिकायत में बताया कि 14 अप्रैल को वह अपने खेत पर काम कर रहा था। शाम के समय उसकी बेटी उसके लिए चाय लेकर खेत पर आ रही थी।
विज्ञापन
रास्ते में उसकी बेटी को एक पुलिस सिपाही ने जबरन खींच उसके साथ रेप की कोशिश की। बेटी के शोर मचाने पर पड़ोस के खेत पर काम कर रहे कुछ किसान मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गया। बाद में गांव के ही लोगों के बीच पंचायत हुई और आरोपी को डांट लगाकर चेतावनी दे दी गई।
विज्ञापन
पिता का आरोप है कि इसके बाद से आरोपी उन्हें धमकी दे रहा है कि अगर उसने उसके साथ बेटी की शादी नहीं की तो वह उसके चेहरे पर तेजाब डाल देगा। पीड़ित परिजनों ने इसकी शिकायत थाना गुलावठी पुलिस से भी की।
आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई की जगह पीड़ितों को ही धमकाना शुरू कर दिया। पीड़ित पक्ष की शिकायत के बाद एसएसपी सोनिया सिंह ने एसपी सिटी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं इस बारे में थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ रेप की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।