फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The tanker was carrying oil to its progeny, arrested

तेल के टैंकर में ले जा रहे थे गोवंश, गिरफ्तार

Fri, 18 Nov 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 18 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
The tanker was carrying oil to its progeny, arrested
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

तेल के टैंकर में गो-वंशों को क्रूरतापूर्वक भरकर ले जा रहे गो-तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने गो-वंशों को कटान के लिए ले जा रहे तीन गो-तस्करों को पकड़कर जेल भेज दिया है। गो-तस्करों ने टैंकर पर फर्जी नंबर डाल रखा था।

बृहस्पतिवार को हुई प्रेस कांफ्रेंस में एसपी सिटी मान सिंह चौहान और सीओ डॉ. धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बुधवार रात देहात पुलिस ने एक सूचना पर जैनपुर तिराहे पर जा रहे एक टैंकर को रोक लिया। टैंकर को रोकते ही उसमें बैठे तीन गो-तस्कर भागने लगे।
विज्ञापन


पुलिस ने पीछा करके तीनों को दबोच लिया। टैंकर की तलाशी ली गई तो उसमें क्रूरतापूर्वक तीन गो-वंश, एक कुल्हाड़ी, तीन छुरी और अन्य सामान बरामद हुआ। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी गो-तस्करों की पहचान कमालुद्दीन एवं शकील निवासी गांव मढ़ियाई थाना सरधना मेरठ और रणजीत निवासी गांव भरतरी, थाना खुशहालगढ़ जिला अलवर राजस्थान के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि गो-वंश पशुओं को गांव ढकौली के जंगल में काटने के लिए ले जाया जा रहा था। टैंकर का नंबर ट्रैस किया गया तो यह भी फर्जी निकला। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है। वहीं गौ-वंश को स्थानीय गौशाला की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed