{"_id":"57b0b1514f1c1b4e446eb1ef","slug":"the-stone-30-against-tampering-firing-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ को लेकर पथराव फॉयरिंग में 30 के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ को लेकर पथराव फॉयरिंग में 30 के खिलाफ रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 14 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव तिलबेगमपुर में छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में हुए पथराव और फॉयरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 30 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बता दें कि शुक्रवार की देर शाम ग्राम तिलबेगमपुर में छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में पथराव फॉयरिंग हो गई थी।
विज्ञापन
पथराव में कई लोग चोटिल हो गए थे। वहीं हाथ में गोली लगने से भूरे पुत्र मुरब्बी घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार को पुलिस ने भूरे पुत्र की तहरीर पर मोमीन, बाबू, नवाब, सुल्तान, आसिफ, इमरान के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट की धराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
वही सुल्तान पुत्र नवाब की तहरीर पर पुलिस ने भूरा, तसव्वर, अनवर,बिलाल,असलम, मेराज, चांद, सफाकत, शगीर,इरशाद, जमील, आजाद, शाबू, कय्यूम, असलम, मेहरबान, सलीम, निजाम, आसिफ, इस्माईल के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है
विज्ञापन