फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The rape of a child hostage

बच्ची को बंधक बनाकर किया रेप

Mon, 06 Mar 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 06 Mar 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
The rape of a child hostage
गैंगरेप

थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में शरीक होने आई 12 वर्षीय बच्ची को बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया गया। इस दरिंदगी में आरोपी ने अपने साथी की भी मदद ली। बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय बच्ची एक सप्ताह पहले अपने परिवार सहित नरसेना थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बुआ के यहां आई थी। बुआ के यहां तीन मार्च को शादी हुई थी। चार मार्च की शाम सात बजे अपनी चचेरी बहन के साथ मोहल्ले में गीतों का बुलावा दे रही थी। तभी लड़की आरोपी देवेंद्र पुत्र कलुआ के घर पहुंची।
विज्ञापन


उस समय आरोपी अपने साथी ललित पुत्र रघुवर के साथ मोबाइल पर फिल्म देख रहा था। तभी आरोपी ने अंदर आई दोनों लड़कियों में से खानपुर थाना क्षेत्र निवासी लड़की को कमरे में खींच लिया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके साथी ने साथ आई लड़की को दुष्कर्म होने तक दूसरी लड़की को दबोचे रखा। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। घर लौटने पर इस घटना के बारे में पीड़िताओं ने अपनी बुआ को बताया। इसी को लेकर पांच मार्च को पीड़िता का पिता थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई।

एसओ ज्ञानसिंह ने बताया कि आरोपियों के यहां दबिश दी जा रही है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है।

घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़
थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर आए युवती के पिता को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवती के पिता ने बताया कि चार मार्च की शाम सात बजे युवती घर में अकेली थी।

पड़ोसी रविंद्र पुत्र बुद्धपाल घर में घुुस आया और युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने शोर मचाया तो उसका पिता आ गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

छेड़छाड़ के विरोध पर बच्चे  पटका
छेड़छाड़ का विरोध कर रही एक महिला के चार वर्षीय बच्चे को आरोपी ने उठाकर जमीन पर पटक दिया। इससे बच्चे के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि 4 मार्च को वह अपने घर में अकेली थी।


मोहल्ले का ही एक युवक जबरदस्ती घर में घुसकर अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके चार वर्षीय बच्चे को जमीन पर पटक दिया। इससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आ गई। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। आरोप है कि सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी का चालान 151 में करने के बाद छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed