फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The murder of innocent, put the jam to keep the body

मासूम की हत्या, शव रख लगाया जाम

Sat, 07 Jan 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिकंदराबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, सिकंदराबाद Updated Sat, 07 Jan 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
The murder of innocent, put the jam to keep the body
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

रविवार से लापता आठ वर्षीय बच्चे का शव शनिवार को गांव के बाहर पोखर में तैरता मिला। इससे गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने शव रखकर सिकंदराबाद-जेवर स्टेट हाईवे जाम कर दिया। वह हत्यारोपियों की गिरफ्तारी,  मुआवजा देने और रिश्वत लेकर गुमशुदगी दर्ज करने वाले हेड मोहर्रिर को निलंबित करने की मांग कर रहे थे।

सूचना पर एसडीएम, एसपी सिटी और सीओ के समझाने पर भी लोग नहीं माने। आखिरकार हेड मोहर्रिर के निलंबन और कार्रवाई के आश्वासन पर चार घंटे बाद जाम खुल सका। इस दौरान पुलिस ने ट्रैफिक को गांवों के रास्ते से निकाला। थाना क्षेत्र के गांव भौरा निवासी चंद्रपाल मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता है।
विज्ञापन


उसका बेटा विशाल (8) गांव के ही स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। पिछले रविवार की दोपहर विशाल संदिग्ध हालात में लापता हो गया। सोमवार को वह विशाल की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे तो आरोप है कि हेड मोहर्रिर सुरेश पाल सिंह ने इसके लिए 400 रुपये रिश्वत मांगी। रिश्वत नहीं देने पर गुमशुदगी दर्ज करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्वत देने के बाद सुरेशपाल ने बृहस्पतिवार को विशाल की गुमशुदगी दर्ज की। शनिवार को गांव बाहर गंगाशरण अपने मकान के पास पोखर में ‌िशाल का शव मिला। उसके गले और चेहरे पर चोट के निशान थे।

गुस्साए परिजनों, और ग्रामीणों ने हेड मोहर्रिर सुरेशपाल सिंह को निलंबित करने, हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने, और मृतक विशाल के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर करीब आठ बजे विशाल का शव रखकर सिकंदराबाद-जेवर स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया।

जाम की सूचना पर एसडीएम कन्हई सिंह, एसपी सिटी मान सिंह चौहान, सीओ यशवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण अड़े रहे। एसपी सिटी ने एसएसपी के आदेश पर हेड मोहर्रिर सुरेशपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

साथ ही  हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। उसके बाद ही ग्रामीणों ने करीब चार घंटे बाद जाम खोला। इस दौरान हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई।

पुलिस ने रूट डायवर्ट कर गांवों के रास्ते वाहनों को निकलवाया। मृतक के चाचा देशराज पुत्र होराम ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ तहरीर दी है।

गुगशुदगी दर्ज कराने को बेचने पड़े थे घर के चावल
गुमशुदगी दर्ज करने के लिए हेड मोहर्रिर सुरेश पाल सिंह को को चार सौ रुपये की रिश्वत देने के लिए मृतक विशाल के पिता को अपने घर के चावल बेचने पड़े। चावल बेचकर चार सौ रुपये की रिश्वत देने के बाद ही सुरेशपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को गुमशुदगी दर्ज की।

अगले दिन ही कर दी हत्या
 परिजनों, ग्रामीणों को विशाल को अगवा कर गांव में रखने का संदेह था। शुक्रवार को ग्रामीणों ने शानिवार को पंचायत कर पंचायत में गांव के घर की तलाशी लेने का निर्णय लेने की बात कही थी। शानिवार को विशाल का शव गांव के बाहर पोखर में मिला।


परिजनों के हत्या की आशंका जताने पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं रिश्वत लेने के आरोपी हेड मोहर्रिर सुरेशपाल सिंह के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए है। -यशवीर सिंह, सीओ, सिकंदराबाद

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed