{"_id":"cee9512f98f19b7f556e79f3a37536b8","slug":"the-former-chairman-nephew-rood-accident-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में पूर्व चेयरमैन के भतीजे की मौत, एक गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में पूर्व चेयरमैन के भतीजे की मौत, एक गंभीर
अमर उजाला, नरौरा।
Updated Mon, 07 Dec 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
नगर के पूर्व चेयरमैन के भतीजे की रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल साथी का अस्पताल में हालत नाजुक बनी हुई है।
हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर भागने में कामयाब हो गया। मामले में राजघाट निवासी आरोपी कार चालक के खिलाफ परिजनों ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर के पूर्व चेयरमैन मदन वशिष्ठ के भतीजे मोहित वशिष्ठ (25) पुत्र स्व. ओमप्रकाश वशिष्ठ रविवार रात अपने साथी अरविंद पुत्र कांता प्रसाद के साथ राजघाट से बाइक से नरौरा लौट रहे थे।
जैसे ही उनकी बाइक उदयगढ़ी गांव के पास पहुंची। सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार बाइक को रौंद कर निकल गई।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने दोनों को रेफर कर दिया।
अस्पताल ले जाते समय मोहित वशिष्ठ ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में पूर्व चेयरमैन मदन कुमार वशिष्ठ के पुत्र विवेक वशिष्ठ ने राजघाट निवासी कार चालक वीरेंद्र पुत्र हरिओम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।