फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The five-year-old girl from the raging Drindgi people put the jam

पांच साल की बच्ची से दरिंदगी भड़के लोगों ने लगाया जाम

Fri, 07 Oct 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 07 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
The five-year-old girl from the raging Drindgi people put the jam
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

अहार थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात हुए जागरण में आए एक 30 वर्षीय युवक ने पांच साल की बच्ची से दरिंदगी की। लहूलुहान हालत में घर पहुंची मासूम ने आपबीती बताई। गुस्साए परिजनों ने आरोपी को पकड़ने की मांग कर अवंतिका देवी मंदिर चौराहे पर एक घंटे तक जाम लगाया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकराते हुए जाम खुलवा दिया। पुलिस ने आरोपी और उसके बहनोई को हिरासत में ले लिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस को पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली थी। पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि गांव निवासी रमेश के यहां बृहस्पतिवार रात माता का जागरण था।
विज्ञापन


जागरण संपन्न होने के बाद शुक्रवार सुबह सभी लोग प्रसाद ले रहे थे। सुबह पांच वर्षीय बच्ची नजदीक ही खेत में शौच के लिए गई थी। सुबह करीब नौ बजे वह लहूलुहान हालत में आई और प्रसाद वितरण के स्थान पर आकर गिर गई। बच्ची ने अपनी मां को आपबीती बताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को जानकारी हुई कि रमेश का मुरसाना निवासी भांजा नेता नगर निवासी अपने साले के साथ बाइक पर आया था। तलाश किया तो रमेश का भांजा वहीं था लेकिन उसका साला गायब था। बच्ची के परिजनों ने अवंतिका देवी मंदिर के चौराहे पर दो छोटे हाथी और कुछ बाइक लगाकर जाम लगा दिया। जाम लगाने में महिलाएं हाथों में लाठी-डंडे लेकर सबसे आगे थीं।

वे आरोपी को पकड़कर हवाले करने की मांग कर रही थीं। सूचना पर एसपी सिटी मान सिंह चौहान, सीओ अनूपशहर कुमारी श्रेष्ठा जहांगीराबाद, अनूपशहर, नरसेना की पुलिस फोर्स के साथ पहुंचीं। पुलिस ने लाठियां फटकार कर जाम खुलवाया।

पुलिस ने जाम लगाने में इस्तेमाल दो छोटे हाथी और कुछ बाइके  जब्त कर ली। साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक, मेडिकल में बच्ची से रेप की पुष्टी हो गई है। खबर लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।

मेला दिखाने के बहाने युवती से रेप की कोशिश
 नगर कोतवाली क्षेत्र में मेला दिखाने के बहाने एक युवक ने पश्चिमी बंगाल की युवती से नुमाइश ग्राउंड में रेप की कोशिश की। शोर सुनकर पहुंचे लोगों को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। बृहस्पतिवार देर रात 25 वर्षीय युवती बस के इंतजार में बस स्टैंड पर खड़ी थी। वहीं उसे एक युवक मिल गया।

उसने बातचीत में लगाकर उसे मेला दिखाने की बात कहकर रिक्शे में बैठा लिया। वह उसे लेकर नुमाईश ग्राउंड पहुंच गया। वहां उसने उसके साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। आरोपी ने युवती से रेप की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोगों से खुद को घिरता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। सूचना पर पहुची पुलिस युवती को अपने साथ कोतवाली ले आई। पीड़िता ने कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी है।

मंदिर जा रही युवती से छेड़छाड़, मनचलों की धुनाई
स्कूटी से मंदिर जा रही युवती से बाइक सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ की। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने युवकों की धुनाई कर दी।  दोनों मनचले खुद को बचाकर मौके से भाग गए। पीड़िता की तरफ से पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं, सिकंदराबाद/ककोड़ थाना क्षेत्र में एक महिला ने पड़ोसी युवक पर घर में बुरी नियत से घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।


जांच के बाद होगी रिपोर्ट
अहार थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। मुख्य आरोपी और उसके बहनोई को हिरासत में ले लिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - मान सिंह चौहान, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed