{"_id":"58b5b2c24f1c1b7c058317fe","slug":"the-father-was-the-son-of-killing-throat-slit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने की थी बेटे की गला काटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता ने की थी बेटे की गला काटकर हत्या
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Tue, 28 Feb 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
स्याना में पुत्र की हत्या में शामिल पिता व उसका साथी।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह पूर्व करौंठी गांव में गला रेतकर की गई अधेड़ की हत्या उसके ही पिता ने अपने एक साथी के साथ मिलकर की थी। कोतवाली पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया । साथ ही हत्या में प्रयुक्त फावड़ा, दरांती और कंबल भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
21 फरवरी को ग्राम करौंठ निवासी भोपिंद्र का गला कटा शव उसके घेर के बराबर में गेहूं के खेत में पड़ा मिला था। कोतवाल आरके शर्मा का कहना है कि भोपिंद्र शराब का आदी था और अपने रिटायर्ड फौजी पिता जयपाल सिंहे से आएदिन रुपयों की मांग करता था। परेशान होकर जयपाल ने अपने साथी मोमराज निवासी खानपुर के साथ मिलकर हत्या का निश्चय किया।
विज्ञापन
बताया गया कि जब भोपिंद्र रात को अपने घेर पर आकर चारपाई पर बैठा था, तभी पीछे से उसके पिता जयपाल ने फावड़े से सिर पर वार कर दिया। भोपिंद्र की बहोशी पर उसे कमरे में घसीट कर दरांती से गला रेत दिया और बाद में शव को पास के खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन