{"_id":"58026ffa4f1c1b675229273b","slug":"the-explosion-in-the-shop-five-scorched-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में विस्फोट, पांच झुलसे, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में विस्फोट, पांच झुलसे, हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
दुकान में धमाका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्याना अड्डे स्थित एक दुकान में शनिवार रात करीब पौने नौ बजे विस्फोट हो गया। जिसमें एक दुकानदार और चार दोस्त जख्मी हो गए। आनन-फानन परिजनों ने पाँचों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है।
विज्ञापन
औरंगाबाद के स्याना अड्डे में रोहित गुप्ता पुत्र राजेंद्र की दूकान है। बताया गया कि रात करीब पौने नौ बजे दूकान में अचानक विस्फोट हुआ। जिसे दूकान में आग लग गई। आग से दुकानदार रोहित समेत वहां बैठे उसके चार दोस्त राजीव लोधी, भोला अधाना, अभषेक शर्मा और चंद्र सैनी जख्मी हो गए।
विज्ञापन
धमाके से आस-पास के लोग सहम गए। परिजनों ने आसपास के लोगों की मदद पाँचों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सभी को दिल्ली रेफर किया गया है।
विज्ञापन
दुकानदार रोहित के भाई ने बताया कि शनिवार शाम को ही किसी ने दुकान में थैला रखवाया था। आशंका है कि उसी में विस्फोट हुआ। इस मामले में सूचना प्रशासन को दे दी गई है। उधर घायलों को दिल्ली के देर रात एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।