फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   TF handle up to 12 thousand prize

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 12 हजार का इनामी

Sat, 25 Jun 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर Updated Sat, 25 Jun 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
TF handle up to 12 thousand prize
एसटीएफ - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला

वेस्ट यूपी के कुख्यात अनिल दुजाना और बलराम ठाकुर गिरोह का शार्प शूटर रिंकू उर्फ फौजी को एसटीएफ ने नरौरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। 2015 में रिंकू ने बलराम ठाकुर के इशारे पर जिला कारागार में तैनात बंदीरक्षक को मारने की साजिश रची थी। रिंकू पर डीआईजी मेरठ रेंज ने 12 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रिंकू पर डबल मर्डर, लूट, अपहरण और हत्या की कोशिश जैसे कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन



एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि 12 हजार के इनामी रिंकू पुत्र स्व. भूरे सिंह निवासी मुरारी नगर थाना खुर्जा नगर को पकड़ने के लिए जिला पुलिस के अलावा एसटीएफ भी लगी हुई थी। शुक्रवार शाम एसटीएफ को सूचना मिली कि रिंकू नरौरा ऑटोमिक परमाणु केंद्र कॉलोनी के पास खड़ा है। एसटीएफ की टीम ने नरौरा पुलिस के साथ मिलकर रिंकू को दबोच लिया। रिंकू के पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


एसपी देहात ने बताया कि रिंकू ने 2015 में जेल में बंद बलराम ठाकुर के कहने पर बंदीरक्षक राम गोपाल शर्मा की हत्या की साजिश रची थी। इसके लिए बलराम ने रिंकू को 70 हजार रुपये की सुपारी दिलवाई थी। हालांकि एसटीएफ की सतर्कता के चलते साजिश विफल हो गई थी। बंदीरक्षक सेंसरपाल और रिंकू के साथी रनवीर यादव उर्फ प्रेमवीर यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। तब से रिंकू फरारी काट रहा था। पूछताछ में रिंकू ने पुलिस को बताया कि बलराम ठाकुर ने सिकंदराबाद निवासी सोनू नाई के माध्यम से दादरी में एक व्यापारी की हत्या की सुपारी ली थी, जिसकी वह रेकी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूटर लूट की घटना से बन गया शातिर अपराधी
एसपी देहात पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि रिंकू उर्र्फ श्यामवीर 2001 में कक्षा 11 का छात्र था। उस समय रिंकू ने परमेंद्र व बबलू के साथ मिलकर थाना अहमदगढ़ क्षेत्र नंगला शेखू में एक स्कूटर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस वारदात में रिंकू करीब साढ़े चार माह तक जेल में बंद रहा था। इसी दौरान जेल में बलराम ठाकुर से उसकी मुलाकात हो गई। 2003 में परमेंद्र पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। 2006 में बलराम ठाकुर के साथ मिलकर रबूपुरा थाना क्षेत्र में एक दूध व्यवसायी से छह लाख रुपये लूटे थे। इसी वर्ष रिंकू ने बलराम, दुष्यंत और सोनू के साथ मिलकर गुड़गांव के सोहना से सेंट्रो कार लूटी थी। इसी साल रिंकू, बलराम और दुष्यंत गिरफ्तार होकर जेल गए। जहां जेल में रिंकू का संपर्क अनिल दुजाना से हुआ।

2010 में लगाई अपराधों की झड़ी
नरसेना निवासी शैलेंद्र और पलवल निवासी टेकचंद के साथ मिलकर फिरोजपुर जिरखा मेवात हरियाणा में एक पेट्रोल पंप से 10 लाख रुपये की लूट की थी। 2010 में ही रिंकू ने लूट का विरोध करने पर व्यापारी को गोली मारकर हत्या कर दी थी। हापुड़ में 15 लाख रुपये की लूट की थी। 20 मार्च 2010 में मोहननगर के व्यापारी संजय त्यागी का पिलखुवा से अपहरण कर लिया था। इसकी एवज में 20 लाख रुपये की मांग की थी।

इसी साल गाजियाबाद में एक पेट्रोल पंप को लूट लिया था। व्यापारी सत्य प्रकाश निवासी मेरठ की रंगदारी न देने पर हत्या कर दी थी। 6 जून 2010 में रिंकू हापुड़ में पकड़ा गया। पांच साल जेल में रहने के बाद फरवरी 2015 में जेल से छूटा था।


दोहरे हत्या का भी आरोपी है रिंकू उर्फ श्यामवीर
गौतमबुद्धनगर जिले के सूरजपुर थाना क्षेत्र में मई 2015 में राजकुमार शर्मा व उनके गनर सिपाही नितिन वर्मा की उनके घर के ही सामने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसमें सोनू नाई ने हथियार एवं गाड़ी की व्यवस्था की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed