फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Tehsil Kick-punches, Hungama

तहसील में चले लात-घूंसे, हंगामा

Tue, 29 Mar 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 29 Mar 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Tehsil Kick-punches, Hungama
का्रइम - फोटो : अमर उजाला

तहसीलदार कार्यालय अखाड़ा बन गया। रजिस्ट्रार कानूनगो का आरोप है कि तहसीलदार ने अपने कार्यालय में उन्हें बुलाकर लात-घूंसों से जमकर उनकी पिटाई की। शोर सुनकर पहुंचे कर्मचारियों ने उन्हें छुड़ाया। रजिस्ट्रार कानूनगो ने बताया कि फर्द बनाने के नाम पर तहसीलदार अवैध वसूली का दबाव बना रहे थे। इसका विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की।

विज्ञापन


घटना से तहसीलदार के खिलाफ कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। जिले की साताें तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के पदाधिकारी और अन्य कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। सातों तहसील के कर्मचारी खुर्जा तहसील पहुंच गए और तहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर रिपोर्ट डीएम को भेजेंगे।
विज्ञापन



कर्मचरियों एसडीएम को बताया कि सोमवार शाम कार्यालय का समय समाप्त होने के बाद तहसीलदार मनोज कुमार ने रजिस्ट्रार कानूनगो श्रीपाल को अपने कार्यालय में बुलाकर चुनाव कार्यों की समीक्षा की। आरोप है कि इस दौरान तहसीलदार ने कंप्यूटर में फर्द बनाने के नाम पर 10 की जगह 15 रुपये लेने का दबाव बनाया। रजिस्ट्रार कानूनगो ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई, फिर तहसीलदार ने गाली-गलौच करते हुए रजिस्ट्रार कानूनगो की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिस्टार कानूनगो के साथ मारपीट की जानकारी मिलते ही जिले के सभी सात तहसीलों के कर्मचारियों में रोष फैल गया। मंगलवार सुबह हड़ताल की घोषणा करते हुए जनपद के सातों तहसील के रजिस्ट्रार कानून, लेखपाल, अमीन समेत कर्मचारी खुर्जा पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने नारेबाजी की।


जांच कराकर तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनके समर्थन में तहसील बार एसोसिएसन भी आ गई। उधर, दोपहर करीब एक बजे मौके पर पहुंचे एसडीएम ने प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों से वार्ता की और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस संबंध में तहसीलदार से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed