{"_id":"570be21f4f1c1bdb454a6af9","slug":"teenage-girl-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर 20 दिन तक किशोरी से रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर 20 दिन तक किशोरी से रेप
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
तमंचे के बल पर किशोरी से रेप
- फोटो : अमर उजाला
नई मंडी चौकी क्षेत्र के गांव में 20 दिन से घर में घुसकर गांव का युवक तमंचे के बल पर किशोरी से रेप करता रहा। जब पीड़िता के पेट में दर्द की शिकायत हुई तो परिजनों को वारदात की जानकारी हुई। अब आरोपी के परिजन पीड़िता के परिजनों पर जबरन निकाह करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
चौकी स्तर से सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता की मां ने एसएसपी को तहरीर दी है। किशोरी की मां ने एसएसपी को बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। तभी गांव का युवक उसके घर में घुस आया। आरोपी ने तमंचे के बल पर उसके साथ रेप किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी घर में रखे गहने भी निकाल ले गया।
विज्ञापन
रविवार दोपहर जब बेटी के पेट में दर्द उठा तो उसने आपबीती बताई। किशोरी ने परिजनों को बताया कि आरोपी 20 दिन से उसके साथ लगातार रेप कर रहा है। बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
अब आरोपी के परिजन जबरन निकाह का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि जब चौकी में तहरीर दी तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव ने पीड़िता को मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
जागरण में जा रही युवती से छेड़छाड़
सालवानपुर गांव में युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि रविवार रात पड़ोस में जागरण था। उसकी बेटी रात करीब 9.30 बजे जागरण देखने जा रही थी। तभी गांव के ही युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दीं। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट कर कर दी। पीड़िता ने घर लौटने पर आपबीती परिजनों को बताई है। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।