{"_id":"586956af4f1c1b132ceeec2a","slug":"teeager-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू से गोदकर किशोर की हत्या, नदी में फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू से गोदकर किशोर की हत्या, नदी में फेंका शव
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Mon, 02 Jan 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर केातवाली क्षेत्र के मोहल्ला फैसलाबाद निवासी 16 वर्षीय किशोर की हत्या कर शव बाईपास स्थित काली नदी में फेंक दिया। रविवार दोपहर काली नदी में उसका शव मिला। मृतक किशोर शुक्रवार दोपहर से लापता था।
परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मोहल्ला फैसलाबाद निवासी सब्बुल पुत्र भूरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह वाहन चालक है।
बेटा रिजवान (16) दो दिन पहले 30 दिसंबर 2016 को बिना बताए घर से चला गया था। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। रविवार दोपहर एक बजे सूचना मिली कि शिकारपुर बाईपास रोड स्थित काली नदी के किनारे झाड़ियों में एक शव पड़ा है।
विज्ञापन
परिजनों ने मौके पर देखा तो शव रिजवान का था। रिजवान के शरीर पर चाकू के निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि रिजवान की चाकू मारकर हत्या की गई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
किशोर की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, नगर कोतवाल पोसीराम शर्मा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हत्या के कारणों की जांच की जा रहा है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।