फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Tata Magic shot hit the truck full of pilgrims, killing nine

श्रद्धालुओं से भरे टाटा मैजिक को ट्रक ने मारी टक्कर, नौ की मौत

Fri, 25 Mar 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 25 Mar 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Tata Magic shot hit the truck full of pilgrims, killing nine
का्रइम - फोटो : अमर उजाला

 बाबा जय सिंह के मेले से लौट रहे गुलावठी के परिवार के लोगों से भरे टाटा मैजिक को ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इसमें चार लड़कियों समेत नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन को मेरठ रेफर किया गया है। सूचना पर डीएम और एसएसपी भी अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन



हादसा बृहस्पतिवार तड़के तीन बजे सिकंदराबाद में गुलावठी रोड पर हुआ।  कोतवाली देहात के गांव पचौता में हर साल होली पर लगने वाले बाबा जय सिंह के मेले में गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव कुरली से एक ही परिवार के करीब 30 लोग शरीक हुए।
विज्ञापन


लौटते वक्त तड़के करीब 3 बजे सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में गांव पीर वियावानी के पास गुलावठी की ओर से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी टाटा मैजिक में सामने से टक्कर मार दी। ट्रक भी बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। चीखपुकार पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने  विपिन(20) पुत्र सुरेंद्र (टाटा मैजिक ड्राइवर), मांगेराम(30) पुत्र रामू सिंह, नरेश(15) पुत्र नेत्रपाल, मधु(18) पुत्री कलुवा, गांव भरतरी अलीगढ़ निवासी मीनू(10) पुत्री कुशलपाल, रानी(19) पुत्री काले, बबलू(26) पुत्र काले, कशिश (10) पुत्री बब्बल निवासीगण गांव कुरली और बबलू का साला योगेंद्र उर्फ सचिन(23) पुत्र मुखत्यार निवासी सिरसा ग्रेटर नोएडा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को मेरठ रेफर किया। अन्य तेरह का इलाज किया जा रहा है। सूचना पर पहुंचीं जिलाधिकारी बी. चंद्रकला ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।


सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये और घायलों को 25-25 हजार रुपये दिए जाएंगे। यह घोषणा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed