{"_id":"070d8f629f396bca9f58105cae3940a6","slug":"taking-10-bucks-more-organically-in-jehangirabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 रुपये ज्यादा लेने पर जहांगीराबाद में बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 रुपये ज्यादा लेने पर जहांगीराबाद में बवाल
अमर उजाला, जहांगीराबाद
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी राशन बांटने के दौरान दस रुपये अधिक लेने पर जहांगीराबाद में बवाल हो गया। देखते ही देखते मामला दो समुदाय के बीच का हो गया।
दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक जमकर एक दूसरे पर पथराव हुआ, जिसमें आधा दर्जन ग्रामीण घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर बवाल कर रहे लोगों को भगाया।
उधर, दोनों समुदायों के लोग देर रात तक कोतवाली पर डटे रहे। फिलहाल किसी पक्ष से पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। ऐहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक मौहल्ला लोधान में जनप्रिय अशोक की राशन की दुकान है। दुकान पर मौहल्ला लोधान और अंसारियान मोहल्ले का राशन वितरित होता है।
सूत्रा के मुताबिक शाम करीब पांच बजे डीलर जनप्रिय अशोक उपभोक्ताओं को राशन बांट रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक उपभोक्ता से दस रुपये ज्यादा ले लिए। इसपर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। कुछ ही देर में मामला दो समुदाय के बीच का हो गया। अचानक दोनो पक्षों की ओर से पथराव शुरू हो गए।
करीब आधे घंटे तक दोनों समुदाय के उपद्रवियों ने एक दूसरे पर पत्थर बरसाते रहे। इसमें करीब आधा दर्जन ग्रामीण घायल हो गए। इसी बीच सूचना पर पुलिस पहुंची और उपद्रवियों को लाठी फटकार कर खदेड़ा।
हालांकि डर से घायल लोग पुलिस से शिकायत करने नहंी पहुंचे। उधर, राशन डीलर ने मारपीट और तीन हजार रुपये लूटे जाने की बात पुलिस को बताई है।
घटना के बाबत कोतवाल हरीश भदौरिया का कहना है कि दस रुपये के लिए विवाद हुआ था। बात बढ़ने पर दो समुदायों में पथराव हो गया है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नही मिली है।
उपद्रवियों को चिन्हित कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल नहीं है।