फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Suspended five shops, two Seas And ten notices

पांच दुकानें सस्पेंड, दो सीज और दस को नोटिस जारी

Thu, 14 Jul 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 14 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Suspended five shops, two Seas And ten notices
फफाला मार्केट में मेडिकल स्टोर पर छापे के दौरान दवाओं को चेक करते अधिकारी। - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो

बुलंदशहर(ब्यूूरो)। कृषि विभाग ने बृहस्पतिवार को जिले में कीटनाशक दवा और खाद विक्रेताओं की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। चेकिंग के दौरान पांच दुकानों को सस्पेंड किया और दो को सीज कर दिया गया।  दस दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। दुकानों से 26 पेस्टीसाइड और 23 फर्टिलाइजर के सैंपल भी भरे हैं।

विज्ञापन


इस छापामारी से दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. आरएस वर्मा ने बताया कि डीएम के आदेश पर जिले में संचालित कीटनाशक दवा और खाद विक्रेताओं की चेकिंग के लिए चार टीमों का गठन किया गया। अनूपशहर और स्याना तहसील में उप कृषि निदेशक एलबी यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


बुलंदशहर और खुर्जा की दुकानों पर कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. आरएस वर्मा ने छापेमारी की। शिकारपुर और डिबाई तहसील की दुकानों पर जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इसी तरह सिकंदराबाद तहसील में डॉ. घनश्याम के नेतृत्व में छापेमारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया और अधिकतर दुकानदार टीम को देखकर  फुर्र हो गए। कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. आरएस वर्मा ने बताया कि पिछले काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि जिले में पेस्टीसाइड और खाद विक्रेताओं के यहां नकली दवा बेची जा रही है। कोई भी बिल नहीं देता है और अधिक राशि भी वसूली जा रही है।


इन शिकायतों पर डीएम शुभ्रा सक्सेना ने कृषि विभाग को कार्रवाई के आदेश जारी किए थे। इसी आदेश के तहत बृहस्पतिवार को जिले में छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पेस्टीसाइड और फर्टिलाइजर के लिए गए सैंपलों को जांच के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed