फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   student killed in firing during ring ceremony.

हर्ष फायरिंग में छात्र की मौत

Tue, 16 Feb 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला, गुलावठी
अमर उजाला, गुलावठी Updated Tue, 16 Feb 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
student killed in firing during ring ceremony.
क्षेत्र के अवाना गांव में सगाई समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से फकाना गांव निवासी छात्र अंकित (15) पुत्र राजेंद्र शर्मा की मौत हो गई। अंकित को गाेली लगने से हडकंप मच गया।
विज्ञापन


आनन-फानन में लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे मगर उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम अगवाना निवासी देवदत्त शर्मा के दो पुत्रों मूलचंद एवं कपिल का एक ही साथ सगाई समारोह था। इनकी शादी भट्टा पारसौल से तय हुई थी। सगाई समारोह के दौरान एक व्यक्ति ने छत पर चढ़कर गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो अंकित के पेट में लगी। अंकित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना तब हुई जब सगाई समारोह की रस्म पूरी हो चुकी थी। घटना से वहां मातम छा गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 


समारोह में शामिल कई लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। तब तक मृतक का शव न उठाने पर जोर दिया।  आरोपी मौके से भाग चुका था।

पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष बृमेश कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed