{"_id":"9a53a5da5060082d321d2f9459dc50bf","slug":"student-felt-embarrased-for-abusive-comments-on-facebook-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक फोटो पर अश्लील कमेंट्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक फोटो पर अश्लील कमेंट्स
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 11 Jan 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के दो युवकों ने एक युवती के फेसबुक प्रोफाइल का फोटो शेयर किया तो अश्लील कमेंट्स की बरसात होने लगी। परेशान युवती ने कोतवाली पहुंच छवि बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
सूर्यनगर निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि वह एक डिग्री कॉलेज की छात्रा है। 7 जनवरी को नीरज कुमार पुत्र कुडे सिंह निवासी धमरावली गांव थाना कोतवाली देहात ने उसके फेसबुक प्रोफाइल पर लगे फोटो को सदौरा गांव थाना रजपुरा जिला बदायूं निवासी ललतेश गिरि पुत्र सुभाष से शेयर किया।
इसके बाद फोटो पर अश्लील कमेंट्स शुरू हो गए। इस हरकत से युवती की छवि बिगाड़ने की कोशिश की गई। युवती ने पुलिस को बताया कि 7 जनवरी की शाम 8 बजकर 45 मिनट से शाम 8 बजकर 51 मिनट तक उसका फोटो फेसबुक पर रहा।
विज्ञापन
इस दौरान छह लोगों ने अश्लील कमेंट्स किए। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि नीरज कुमार और ललतेश गिरि के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।