{"_id":"591c9e674f1c1bfc71f24498","slug":"squadry-collide-with-dividers-driver-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराई स्कूटी, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिवाइडर से टकराई स्कूटी, चालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 18 May 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
स्कूटी से दोस्त के साथ बहन के घर आ रहा भाई डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दिल्ली के चांद बाग निवासी शाहरूख (24 ) पुत्र सलीम की बहन की शादी नगर के सोगियावाड़ा में हुई थी। बुधवार को शाहरूख अपने दोस्त बिलाल पुत्र मोहम्मद शरीफ के साथ स्कूटी से सिकंदराबाद आ रहा था। औद्योगिक क्षेत्र में चार नंबर स्टेंड पर स्कूटी अचानक डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदराबाद में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने शाहरूख को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बिलाल का उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
विज्ञापन