{"_id":"571911c04f1c1b05048b48cc","slug":"sp-city-office-chaos-threatening-self-immolation","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी सिटी के दफ्तर पर हंगामा, आत्मदाह की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी सिटी के दफ्तर पर हंगामा, आत्मदाह की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Thu, 21 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पुलिस ऑफिस पर हंगामा करतीं फकाना गांव की माहिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वारदात के दो महीने बाद भी हत्यारोपी को गिरफ्तार न करने पर पीड़ित परिजनों ने बृहस्पतिवार को ग्रामीणों के साथ एसपी सिटी दफ्तर का घेराव किया। काफी देर हंगामे के बावजूद दफ्तर में मौजूद एसपी सिटी ने पीड़ितों से मिलने से इनकार कर दिया और कार में बैठकर चले गए। इस पर पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की धमकी दी है।
विज्ञापन
इस दौरान उनती पुलिसकर्मियों से कहासुनी भी हुई। गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव फकाना निवासी राजेंद्र शर्मा पुत्र प्यारेलाल शर्मा के मुताबिक 16 फरवरी 2016 को उसके पुत्र अंकित उर्फ लाला(15) की गांव गढ़ी कलंदरी थाना चांदीनगर जिला बागपत निवासी संजय पुत्र किशनलाल ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोप है कि पुलिस ने दो माह बीत जाने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया।
विज्ञापन
अब वह परिवार के अन्य लोगों को हत्या की धमकी दे रहा है। उन्होंने पुलिस पर आरोपी से मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने ग्रामीण पवन, रमेश, विष्णु, सुरेश, राजवती, प्रेमवीरी, किशोरी, राजकली, सुनीता आदि के साथ मिलकर एसपी सिटी के दफ्तर का घेराव किया।
विज्ञापन
एसपी सिटी राममोहन सिंह पीड़ित पक्ष से न मिले और न ही उनकी बात सुनी। एसपी सिटी की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों से ग्रामीणों की नोंकझोंक हुई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि थाना पुलिस से लेकर अफसर तक आरोपी को बचाने में लगे हैं। यदि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह पुलिस ऑफिस में ही आत्मदाह कर लेंगे।
हत्या के मामले में आरोपी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी है। पीड़ित पक्ष की बात को शंातिपूर्वक सुना गया। कोतवाली में मुआयना के चलते वहां जाना पड़ा। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से भी मुलाकात की है। उन्होंने एक सप्ताह बाद मिलने का समय दिया है।- राममोहन सिंह, एसपी सिटी