फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   soldier arrested in theft.

चोरी करते रंगे हाथ दबोचा सेना का जवान

Wed, 06 Jan 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला, चोला
अमर उजाला, चोला Updated Wed, 06 Jan 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
soldier arrested in theft.
ख्वासपुर गांव में पड़ोसी के घर में घुसकर चोरी कर रहे सेना के जवान को लोगों ने दबोच लिया है। आरोपी छुट्टी पर घर आया है।
विज्ञापन


गांव ख्वासपुर निवासी रामकिशन पुत्र होराम ने पुलिस को बताया कि गांव का एक व्यक्ति बीएसएफ काम करता है। वह छुट्टी पर घर आया है।

बुधवार सुबह आरोपी उनके घर में घुसकर बक्से को खोल रहा था। तभी रामकिशन पहुंच गए और रंगे हाथ पकड़ लिया। चौकी प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

अरनिया ब्लॉक दफ्तर में चोरी
अरनिया ब्लॉक कार्यालय में घुसे चोरों ने कंप्यूटर सिस्टम समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। सुबह कार्यालय पर जब लोग पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


एक दिन पूर्व भी चोरों ने बीआरसी कार्यालय और दो बेसिक स्कूलों मे घुस कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। मंगलवार रात चोर ताला काटकर ब्लॉक कार्यालय में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों ने दो कप्यूटर सिस्टम, एक जनरेटर बैट्री समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। सुबह जब चौकीदार ने देखा तो घटना की सूचना अधिकारियों को दी।

सूचना पर पुलिस ने भी पहुंचकर मौका मुआयना किया। चौकीदार सतीश की तहरीर पर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

वहीं सोमवार रात चोरों ने अरनिया स्थित बीआरसी कार्यालय तथा खुरियावली स्थित जूनियर और प्राथमिक स्कूलों के ताले काटकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया था।


वहीं सुरजावली गांव में पथ प्रकाश के लिए लगाई गई सौर उर्जा की चार बैट्रियां उड़ा ली। पिछले दो दिनों से ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed