फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Smash caught with 10 thousand left

लूट में पकड़ा, 10 हजार लेकर छोड़ा

Tue, 13 Dec 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Tue, 13 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Smash caught with 10 thousand left
पु‌ल‌िस - फोटो : ब्यूरो

लूट के मामले में पकडे़ एक युवक को दरोगा ने 10 हजार रुपये लेकर छोड़ दिया। खास बात है कि रुपये लेन-देन का सौदा एक दलाल के माध्यम से कराया गया था। पीड़ित की शिकायत पर सीओ ने आरोपी दरोगा को जमकर फटकार लगाते हुए शाम तक 10 हजार रुपये पीड़ित को लौटाने का आदेश दिया।

विज्ञापन


सीओ ने बताया कि आरोपी दरोगा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हाईवे स्थित कालिंदी कुंज कॉलोनी के पीछे बालकिशन कॉलोनी निवासी प्रमोद शर्मा ने बताया कि एक नवंबर को पंचवटी बंबे पर हुई साढे़ सात लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने उसके भाई रामभाई और मकान में किराए पर रहने वाले अनुज चौधरी को दो नंवबर को उठाया था।
विज्ञापन


तीन नंवबर को वह खुद कोतवाली चला गया था। जहां दो दिन तक बैठाने के बाद एक दरोगा ने कांलिदी कुंज निवासी एक दलाल के माध्यम से दस हजार रुपये  लेकर उसे छोड़ दिया।मामले का खुलासा मंगलवार को उस वक्त हुआ जब प्रमोद अपनी गायब बीबी की बरामदगी की गुहार लगाने सीओ कार्यालय पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ से बातचीत के दौरान दरोगा की कारगुजारी सामने आई तो सीओ विजय प्रकाश सिंह ने आरोपी दरोगा को जमकर फटकार लगाते हुए शाम तक 10 हजार रुपये लौटाने के निर्देश दिए। साथ ही कोतवाली प्रभारी धनंजय मिश्रा को भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed