फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sister tampering, protester fires on brother

बहन से छेड़छाड़, विरोध पर भाई पर झोंका फायर

Thu, 23 Mar 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 23 Mar 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Sister tampering, protester fires on brother
gun - फोटो : reuters

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह खेत पर चारा लेने गई युवती से गांव के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर युवक ने तमंचे से गोली चला दी। बचाव में छोटा भाई भी घायल हो गया। इसकेबावजूद भाई-बहन ने बहादुरी दिखाते हुए आरोपी युवक को तमंचे सहित पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी खेत पर चारा लेने गई थी। इस बीच अकेला देख गांव के एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर सुनकर खेत पर काम कर रहा किशोरी का छोटा भाई मौके पर पहुंचा। उसने विरोध किया तो आरोपी ने तमंचे से गोली चला दी। इत्तेफाक से गोली उसे नहीं लगी।
विज्ञापन


इस पर उसने तमंचे की बट से उसके सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया। इसके बावजूद भाई-बहन ने साहस दिखाते हुए युवक को तमंचे सहित दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पीड़िता के पिता ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने आरोप लगाया कि  उस युवक ने पहले तो अकेला देख कर छेड़छाड़ की और उसके भाई के पहुंचने पर गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। भाई ने विरोध किया तो उसने फायर झोंक दिय। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed