{"_id":"583b2f3a4f1c1b3e34088783","slug":"set-fire-to-the-house-with-the-intention-of-killing-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार को मारने की नियत से घर में लगाई आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार को मारने की नियत से घर में लगाई आग
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 28 Nov 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
चलती कार में लगी आग
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कमरे में सो रहे परिवार के लोगों को जान से मारने की नियत से युवक ने घर में आग लगा दी। परिवार के लोगों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। गांव के लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रानगढ निवासी अतर सिंह ने बताया कि गांव का ही एक युवक उससे रंजिश रखता है। शनिवार रात वह अपने परिवार के साथ कमरे में सोया हुआ था। करीब 11.00 बजे उक्त युवक ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की नियत से घर में आग लगा दी।
विज्ञापन
आग की चपेट में आकर उसकी ज्वार व घर का काफी सामान जल गया। उसने बड़ी मुश्किल से आग से परिवार के लोगों को बचाया। घर से धुआं उठता देख पहुंचे ग्रामीणों की मद्द से आग बुझाई। अतर सिंह ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन