{"_id":"57e020c74f1c1b223aa833f4","slug":"send-obscene-messages-from-fake-ids","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आईडी से भेजे अश्लील मैसेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी आईडी से भेजे अश्लील मैसेज
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Mon, 19 Sep 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
एफबी पर अधिवक्ताओं को भेजे मैसेज
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक अधिवक्ता की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। बाद में जुड़ने के बाद उन्हें अश्लील मैसेज भी भेजे। मेरठ बार के अध्यक्ष और अन्य अधिवक्ताओं से जानकारी मिलने के बाद उक्त अधिवक्ता ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कैलाशपुरी में रहने वाले अधिवक्ता नवीन मित्तल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी नवीन मित्तल एडवोकेट नाम से फेसबुक पर आईडी बनी हुई है। जिसमें तीन से चार हजार लोग जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
नवीन ने बताया कि करीब एक माह पहले किसी शातिर ने नवीन मित्तल नाम से फेसबुक पर आईडी बनाकर उनका फोटो लगा दिया। लेकिन उसमें पता दिल्ली का भर दिया। आरोपी ने नवीन मित्तल के दोस्तों-परिचितों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर जोड़ा और बाद में उन्हें अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
एक दिन मेरठ बार के अध्यक्ष ने फोन पर नवीन मित्तल को यह जानकारी दी। इसके बाद कई और लोगों ने अश्लील मैसेज भेजने का विरोध किया। एडवोकेट नवीन मित्तल ने बताया कि उन्होंने फौरन ही कोतवाली में एफआईआर दर्ज करा दी है।
नगर कोतवाल राजवर्धन गौड़ ने बताया कि एडवोकेट नवीन मित्तल की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच के बाद शातिर को पकड़ा जाएगा।