फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Selling car in the name of 10 million Hdpe

कार बेचने के नाम पर 10 लाख हड़पे

Fri, 03 Feb 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 03 Feb 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Selling car in the name of 10 million Hdpe
rupee

विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति से कार बेचने के नाम पर दस लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने पहले 10 लाख रुपये लिए और फिर कागज तैयार कराने के नाम पर कार वापस ले ली। तकादा करने पर आरोपी ने दस लाख का चेक दिया जो बाउंस हो गया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

शांतिनगर भूड़ निवासी असलम खान पुत्र असगर खान ने तहरीर दी कि वह वसुंधरा निवासी शिशुपाल पुत्र रामसिंह को पहले से जानता है। इसके चलते दोनों का एक-दूसरे के घर आना जाना था। एक मई 2016 में किसी काम से वह गाजियाबाद गया था। वहां शिशुपाल ने दस लाख रुपये की सख्त जरूरत बताई। साथ ही यह भी कहा कि वह अपनी एक कार बेचना चाहता है।
विज्ञापन


असलम ने शिशुपाल से 10 लाख रुपये में उसकी कार खरीद ली। कुछ दिन बाद शिशुपाल बुलंदशहर आया और गाड़ी को यह कहकर अपने साथ गाजियाबाद ले गया कि कागजात बनवाने में गाड़ी की जरूरत पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


असलम ने बताया कि उसने कई बार अपनी गाड़ी मांगी, लेकिन आरोपी ने गाड़ी देने में टाल-मटोल करता रहा। थक हारकर असलम ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने 24 जून 2016 को दस लाख रुपये का चेक काटकर दे दिया।  


 असलम ने पंजाब नेशनल बैंक में चेक लगाया तो खाते में रुपये न होने पर भुगतान नहीं हो सका। असलम का आरोप है कि जब उसने शिशुपाल  से रुपये मांगे तो आरोपी ने परिवार सहित हत्या की धमकी दी। नगर कोतवाल पोसीराम शर्मा ने बताया कि  तहरीर के आधार पर मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed