फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Scuffle with police team

दबिश देने गई पुलिस टीम के साथ हाथापाई

Wed, 29 Mar 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 29 Mar 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Scuffle with police team
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

राजस्व टीम के साथ धक्का-मुक्की कर बकाएदार को छुड़ाने के मामले में दबिश देने गई पुलिस टीम के साथ आरोपी ने मां, पत्नी के  साथ मिलकर हाथापाई की। हंगामा होता देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल ने हालात को संभाला। पुलिस ने मां-बेटे, पुत्रवधू को हिरासत में ले लिया है।

बता दें कि तहसील क्षेत्र के गांव राजारामपुर में सोमवार को बकाएदार रामपाल के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर राजस्व टीम के साथ धक्का-मुक्की करते हुए रामपाल को छुड़ा लिया था। पुलिस ने इस मामले में रामपाल उसके बेटे मगन, ग्रामीण बिजेंद्र समेत एक दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया था।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस राजारामपुर में दबिश देने के लिए गई थी। बताया गया कि नामजद एक आरोपी को जैसे ही पुलिस ने गिरफ्तार किया  तो उसकी मां, व पत्नी ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। उक्त लोगों में से एक सिपाही की वर्दी भी फाड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाल जितेंद्र कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया। पुलिस ने मां, बेटे, पत्नी,को  हिरासत में ले लिया। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक को जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed