{"_id":"58012a684f1c1b691a28dee6","slug":"saws-kill-the-guards-throat-was-retkr","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरी से गला रेतकर हुई थी चौकीदार की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरी से गला रेतकर हुई थी चौकीदार की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 15 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उपडाकघर के चौकीदार की हत्या लोहा काटने वाली आरी से गला रेतकर की गई थी। पुलिस ने मौका-ए-वारदात के चंद कदमों की दूरी पर हत्या में प्रयुक्त आरी बरामद की है। वहीं शुक्रवार दोपहर डाक अधीक्षक दो सहायक डाक अधीक्षक के साथ पीड़ित परिवार से मिले और आर्थिक सहायता दी। साथ ही आश्रित को सरकारी नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।
मंगलवार रात कस्बे के मोहल्ला पाठक स्थित उपडाकघर में ग्रामीण डाक सेवक के पद पर कार्यरत प्रभुदयाल निवासी राधेश्याम की चौकीदारी ड्यूटी पर गला रेतकर हत्या कर दी थी। बदमाश उपडाकघर से करीब 3.20 लाख रुपये लूटकर भाग गए थे। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।
विज्ञापन
बाद में पुलिस को मौका-ए-वारदात से कुछ दूरी पर हत्या में प्रयुक्त आरी बरामद कर ली है। पुलिस जल्द खुलासा का दावा कर रही है। वहीं शुक्रवार दोपहर डाक अधीक्षक यशपाल सिंह, सहायक डाक अधीक्षक खुशी राम शर्मा पीड़ित परिवार के घर पहुंचे।
विज्ञापन
डाक अधीक्षक ने विभाग की ओर से ग्रेच्यूटी फंड के रूप में राधेश्याम की विधवा कांति देवी को 60 हजार रुपये देकर आर्थिक मदद की। यशपाल सिंह ने कहा कि बिल्डिंग मालिक से मिलकर सुरक्षा के इंतजाम की बात की जाएगी।