फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Saraf's home robbed sought clues

सराफ के घर लूट के सुराग तलाशे

Sat, 05 Nov 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 05 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Saraf's home robbed sought clues
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

 कस्बा स्थित रामलीला मैदान के समीप स्थित सराफ के घर लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट बुलाकर मौका-ए-वारदात से साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन


एसओ पहासू कौशलेंद्र यादव ने बताया कि कस्बा स्थित रामलीला मैदान के समीप शिवमंदिर के नजदीक सराफ जगदीश वर्मा के घर में शुक्रवार को भिखारी बनकर घुसे बदमाशों ने  पत्नी रीता और तीन साल की मासूम छवि को गनप्ंवाइट पर लेकर हजारों की नकदी समेत लाखों के जेवरात लूट लिए थे।
विज्ञापन


जगदीश वर्मा के पुत्र कुलदीप की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूटपाट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। एसओ ने बताया कि घटना के पीछे कुछ करीबी लोगों के होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान के घर डकैती में हाथ खाली
नरौरा(ब्यूरो)। क्षेत्र के कस्बानुमा ग्राम बेलौन के ग्राम प्रधान के घर पड़ी डकैती के दो दिन बाद भी पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी है। हालांकि पुलिस की दो टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं। 

ग्राम बेलौन के ग्राम प्रधान भगवान सिंह के घर में 3 नवंबर की रात में करीब दो बजे छत के रास्ते घुसे बदमाशों ने उनके डेढ़ माह के पोते रोहित को कब्जे में लेकर लूटपाट की। बदमाशों ने प्रधान के पुत्र प्रदीप के साथ मारपीट की। लाठी, डंडे, फरसे व असलहों से लैस बदमाश घर से लगभग एक लाख की नगदी व जेवरात लूट ले गए।

सीओ डिबाई प्रेमप्रकाश यादव ने बताया कि घटना के खुलाशे को क्रांइम ब्रांच टीम एवं नरौरा थाना पुलिस लगी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed