फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   rumour of kidnapping BDC member

बीडीसी सदस्य के अपहरण का हल्ला, पुलिस ने 3 दबोचे

Wed, 27 Jan 2016 11:01 PM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Jan 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
rumour of kidnapping BDC member
भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्य के अपहरण की सूचना पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो सदस्यों समेत तीन को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


बाद में तीनों का शंातिभंग के चलते चालान कर दिया। पुलिस ने एक सदस्य की पिस्टल भी जमा कर दी। बाद में तीनों को एसडीएम कोर्ट ने जमानत भी दे दी।

गांव ऊंचाखादर निवासी विकास यादव बीडीसी सपा की ओर से ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार हैं। जबकि भाजपा की ओर से बीडीसी सदस्य गांव जरगवां निवासी रेखा देवी ब्लॉक प्रमुख की दावेदार हैं।

रेखा देवी के पति अनार सिंह पुत्र विजय सिंह ने पुलिस और मीडिया को बताया कि बुधवार दोपहर वह पैंठ चौराहे के निकट पार्टी कार्यालय पर मीटिंग कर रहे थे। मीटिंग में बीडीसी रघुवीर सिंह पुत्र बुद्धसेन भी मौजूद थे। तभी समाजवादी पार्टी के लोग आए और रघुवीर सिंह का अपहरण कर ले जाने लगे।
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन को यह सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीडीसी रघुवीर  सिंह, विकास यादव के ड्राइवर जगपाल पुत्र अनेक सिंह निवासी नरौरा और रघुवीर सिंह पुत्र बुद्धसेन को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने अनार सिंह की पिस्टल भी जमा कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, तीनों आपस में झगड़ा कर रहे थे। पुलिस ने तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। सूचना पाकर एटा से भाजपा के सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैय्या भी पहुंच गए।

उन्होंने तहसील पहुंचकर इंस्पेक्टर डिबाई को फटकार लगाई। इसके बाद सीओ डिबाई आरपी सिंह से निष्पक्ष चुनाव कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed