फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Rogue raises slogan

युवक को दरोगा ने जड़ा थप्पड़, हंगामा

Wed, 31 May 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 31 May 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Rogue raises slogan
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी के कागज ने दिखाने पर एक दरोगा ने व्यापारी के पुत्र को थप्पड़ जड़ दिया। विरोध में व्यापारियों ने अंसारी चौक पर हंगामा काटा। सीओ सिटी ने व्यापारियों को शांत कर दरोगा के खिलाफ जांच के बाद विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया।

अंसारी रोड पर दो भाइयों संजय व देवेंद्र की गारमेंट्स की दुकान है। सोमवार रात देवेंद्र का बेटा सागर अपने ताऊ संजय को लेने के लिए स्कूटी से प्रीत विहार जा रहा था। इसी दौरान अंसारी चौक पर ड्यूटी दे रहे एक दरोगा व सिपाही ने सागर को रोक लिया। स्कूटी के कागज दिखाने के लिए कहा।
विज्ञापन


सागर ने दरोगा को बताया कि कागज घर पर रखे हैं, वह 15 मिनट में घर से लाकर दिखा देगा। तब तक स्कूटी उनके पास खड़ी रहेगी। व्यापारी का आरोप है कि इसी बात पर दरोगा ने गाली-गलौच करते हुए सागर के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सागर की सूचना पर सैकड़ों व्यापारी अंसारी चौक पर एकत्र हो गए। उन्होंने हंगामा शुरू करते हुए आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर सीओ सिटी प्रीति सिंह भी पहुंच गईं। नगर कोतवाल आरके शर्मा ने बताया कि दरोगा के माफी मांगने के बाद व्यापारियों का गुस्सा शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed