फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Rocky and had to call for the assassination of pride

तकादा करने पर की थी रॉकी व गौरव की हत्या

Tue, 11 Oct 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 11 Oct 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Rocky and had to call for the assassination of pride
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

करीब 10 दिन पहले सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव निजामपुर में हुए डबल मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया। दोनों भाईयों की हत्या उधार दिए रुपयों का तकाजा करने पर हुई थी। पुलिस ने हत्यारोपी दंपत्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसएसपी अनीस अहमद अंसारी ने बताया कि एक अक्तूबर 2016 को भवेश भाटी निवासी गांव निजामपुर ने हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि रामकिशन खागी ने उसके भाई रॉकी को उसके पांच लाख रुपये लौटाने के लिए अपने घर बुलाया था। रॉकी अपने दोस्त गौरव शर्मा को साथ लेकर बाइक पर रामकिशन के घर पहुंचा।
विज्ञापन


वहां रामकिशन व उसकी पत्नी राममूर्ति व एक अन्य वीरु ने मिलकर उसके भाई रॉकी व गौरव शर्मा को लाठी-सरिए से ताबड़तोड़ प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि रामकिशन खागी निवासी मोहल्ला गद्दीबाड़ा और उसकी पत्नी राममूर्ति को उनके घर से सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप व डंडा भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ में रामकिशन ने बताया कि रॉकी ने उसे कुछ समय पहले पांच लाख रुपये उधार दिए थे। रॉकी अपने रुपयों का तकाजा बार-बार कर रहा था।


उधारी के रुपए न देने पड़ें, इसलिए रामकिशन व उसकी पत्नी ने रॉकी की हत्या करने की योजना बनाई। गौरव उसके साथ था, ऐसे में उसकी भी हत्या करनी पड़ी। योजना के तहत 30 सितंबर की रात करीब 10.30 बजे दोनों की हत्या कर दी।

एसपी सिटी ने बताया कि तीसरे आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तारी आरोपी रामकिशन और राममूर्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed