फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   RLD candidate was at the instance of the two murders

रालोद प्रत्याशी के कहने पर ही की थीं दोनों हत्याएं

Mon, 13 Feb 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Mon, 13 Feb 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
RLD candidate was at the instance of the two murders
पुलिस हिरासत में हत्या का मुख्य आरोपी परविंद्र। - फोटो : ब्यूरो

खुर्जा विधानसभा सीट से रालोद के टिकट पर चुनाव लड़े मनोज गौतम के भाई विनोद और उसके दोस्त सचिन की हत्या के मुख्य आरोपी परविंदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। परविंदर ने मनोज गौतम के कहने पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। मनोज ने हत्या की एवज में बुलंदशहर में फ्लैट, जमीन और दो लाख रुपये देने का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन


मनोज किसी भी कीमत पर विधायक बनना चाहता था। पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में एसएसपी सोनिया सिंह और एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि छह फरवरी की रात खुर्जा विधानसभा सीट से रालोद प्रत्याशी मनोज कुमार गौतम का भाई विनोद गौतम अपने दोस्त सचिन के साथ लापता हो गया था।
विज्ञापन


अगले दिन सात फरवरी की सुबह अगवाल गांव के जंगल में विनोद व सचिन की खून से लथपथ लाशें मिली थीं। आठ फरवरी की सुबह पुलिस ने खुलासा कर बताया था कि मनोज गौतम ने ही चुनाव में मतदाताओं की सहानुभूति बटोरने के लिए इस वारदात को अंजाम दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मुख्य आरोपी परविंदर पुत्र सुखराम गांव दाऊपुर थाना जवां जिला अलीगढ़ को जवां थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। परविंदर ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 7-8 माह से मनोज गौतम के साथ काम करता था। मनोज उस पर सबसे ज्यादा विश्वास करता था। बसपा से मनोज का टिकट कटने पर वह काफी परेशान था और डिप्रेशन में आ गया था।

राष्ट्रीय लोकदल से टिकट मिलने के बाद किसी भी कीमत पर विधायक बनना चाहता था। जनता की सहानुभूति बटोरने के लिए मनोज के कहने पर ही उसके भाई विनोद गौतम और उसके दोस्त सचिन की हत्या की थी। मनोज ने परविंदर को एडवांस भी दिए थे।


परविंदर ने फिरोज को अपने साथ लिया और विनोद व उसके दोस्त सचिन की गोली मारकर हत्या कर दी। रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद परविंदर गिरफ्तारी के डर से भाग गया। एसएसपी ने बताया कि परविंदर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed